राहू केतू छाया ग्रह
राहू केतू छाया ग्रह
May 28, 2019
राहू केतू अगर यहां हो तो :----राहु और केतु, जिन्हें "छाया ग्रह" भी कहा जाता है, भारतीय ज्योतिष
में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वे चंद्रमा के कक्षीय पथ और सूर्य के स्पष्ट पथ के दो बिंदुओं का
प्रतिनिधित्व करते हैं.
---- प्रथम भाव में राहू और सप्तम भाव में केतू हो तो चाँदी की ठोस गोली अपने पास रखें।
---- दूसरे भाव में राहू और अष्टम में केतू हो तो दो रंग या ज्यादा रंगों वाला कम्बल दान करें।
-----तृतीय भाव में राहू और नवम भाव में केतू हो तो सोना धारण करें। बाएँ हाथ की कनिष्ठा में
सोने का छल्ला पहनें।
------चतुर्थ भाव में राहू और दशम भाव में केतू हो तो चाँदी की डिब्बी में शहद भरकर घर के
बाहर जमीन में दबाएँ।
------पंचम भाव में राहू और एकादश भाव में केतू हो तो घर में चाँदी का ठोस हाथी रखें।
------षष्ठ भाव में राहू और द्वादश भाव में केतू हो तो बहन की सेवा करें, कुत्ता पालें।
-------सप्तम भाव में राहू और प्रथम भाव में केतू हो तो लोहे की गोली को लाल रंग से रंग कर
अपने पास रखना। चाँदी की डिब्बी में बहते पानी का जल भरकर उसमें चाँदी का एक चौकोर टुकड़ा
डालकर तथा डिब्बी को बंद करके घर में रखे, ध्यान रखते रहें कि डिब्बी का जल सूखे नहीं।
-------अष्टम भाव में राहू और द्वितीय भाव में केतू हो तो आठ सौ ग्राम सिक्के के आठ भाग करके
एक साथ बहते पानी में प्रवाहित करना अच्छा होगा।
-----नवम भाव में राहू और तृतीय भाव में केतू हो तो चाँदी की छोटी ईंट बनवाकर घर में रखें।
-----दशम भाव में राहू और चतुर्थ भाव में केतू हो तो पीतल के बर्तन में बहती नदी का पानी
भरकर घर में रखना चाहिए। उस पर चाँदी का ढक्कन हो तो अति उत्तम।
------एकादश भाव में राहू और पंचम भाव में केतू होने पर 400 ग्राम सिक्के के 10 भाग कर एक
साथ बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। इसके अलावा 43 दिनों तक मूली सिरहाने रखकर सोऐ एवं
सुबह मंदिर आदि पर दान कर दें।
------द्वादश भाव में राहू और षष्ठ भाव में केतू हो तो लाल रंग की छोटी बोरी के आकार की थैली बनाकर
उसमें सौंफ भरकर सोने वाले कमरे में रखना चाहिए। बोरी का कपड़ा चमकीला न हो। केतू के लिए सोने का
कोई भी जेवर पहनना उत्तम हो
Translate
