बृहस्पति देव की शांति व प्रसन्नता के लिए क्या करें
बृहस्पति देव की प्रसन्नता व शांति के लिए हर अमावस्या और बृहस्पति का व्रत करना चाहिए। पीला पुखराज धारण करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। ब्राह्मणों को दान देने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, इनकी प्रसन्नता के लिए ब्राह्मणों को दान में पीला वस्त्र, सोना, हल्दी, घी, पीला अन्न, पुखराज,अश्व, पुस्तक, मधु, लवण, शर्करा, भूमि और छत्र देना चाहिए।
बृहस्पति की शांति के लिए वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्बिभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं ध्हि चित्रम्।।
बृहस्पति की शांति के लिए पौराणिक मंत्र
देवानां च ऋषीणां च गुरुं कांचनसंनिभम्।
बुद्धिभूतं त्रिलोकशं तं नमामि बहस्पतिम्।।
बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:
सामान्य मंत्र
ॐ बृं ब्रहस्पतय नम:
इनमें से किसी भी एक मंत्र का श्रद्धानुसार प्रतिदिन जप निश्चित संख्या में करना चाहिए। जप की संख्या 19000 और समय संध्याकाल है।
May 25, 2019