वार ग्रह की शांति

How to come out of DRUGS Addiction

वार ग्रह की शांति

सोमवार
चंद्रमा की शांति के लिए सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। इसके अलावा जितना संभव हो गरीबों को भोजन कराएं, अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को परिवार समेत भोजन करा सकें, तो और भी अच्छा है। भोजन में दूध से बने पदार्थ, फल और मिष्ठान अवश्य होने चाहिए। अगर संभव हो, तो घी से बने पकवान भी इसमें शामिल करें।
मंगलवार
इसकी शांति के लिए मंगलवार को हनुमान जी और मां काली की पूजा करें। गरीबों को भोजन कराना लगभग हर ग्रह की शांति का उपाय है, लेकिन मंगलवार को ऐसा करते हुए इसमें उड़द, मूंग या तुअर दाल से बनी चीजें जरूर रखें।
बुधवार
इस दिन को बुद्धि के देवता ‘बुधदेव’ से जोड़कर देखा गया है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करना भी बुधदेव को प्रसन्न करता है।
गुरुवार
गुरुवार को देवों के गुरु ‘बृहस्पति देव’ से जोड़ा गया है। कुंडली में उच्च बृहस्पति हर प्रकार की उन्नति देता है और आकस्मिक मृत्यु से बचाता है। बृहस्पति की मजबूती के लिए पीली वस्तुओं और फल समेत पीले वस्त्र और जनेऊ दान करें। भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुक्रवार
शुक्रवार से जुड़े ‘शुक्र ग्रह’ को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। इस दिन किसी गरीब शादीशुदा महिला को सुहाग से जुड़ी वस्तुएं दान करें। साबुत अनाजों का दान करना भी लाभप्रद होगा।
शनिवार
शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव का दिन माना गया है। शनि की प्रसन्नता व्यक्ति को लगभग हर परेशानी से मुक्त रखती है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की वस्तुएं दान दें। अगर यह संभव ना हो तो शिवलिंग पर काले तिल मिले जल का अभिषेक करें और पीपल में जल दें। इसके अलावा उड़द दाल की खिचड़ी खाना और गरीबों को खिलाना भी लाभप्रद होगा।
रविवार
रविवार का दिन सूर्यदेव या भगवान भास्कर से जुड़ा है। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन जल का अर्घ्य (जल चढ़ाना) दें। अगर प्रतिदिन संभव ना हो तो कम से कम रविवार को ऐसा अवश्य करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान भी लाभप्रद होगा।

Top ten astrologers in India – get online astrology services from best astrologers like horoscope services, vastu services, services, numerology services, kundli services, online puja services, kundali matching services and Astrologer,Palmist & Numerologist healer and Gemstone,vastu, pyramid and mantra tantra consultant

Currency
Translate
X