"टोटके" (Totke) का मतलब हिंदी में उपाय या टिप्स होता है, जो अक्सर लोककथाओं और ज्योतिषीय
 मान्यताओं से जुड़े होते हैं। ये उपाय किसी विशेष समस्या, जैसे कि धन की कमी, बुरी नजर, या 
बीमारी से बचने के लिए किए जाते हैं. इनको अक्सर "लाल किताब के टोटके" या "आसान टोटके" 
के रूप में भी जाना जाता है
  • शनि की कुदृष्टि से मुक्ति पाने के लिए 4 शनिवार को उड़द की दाल के वड़े बनाकर 7 शनिवार 
    प्रात: सिर से 3 बार उलटा घुमाकर कौओं को खिलाएं।
  • शनि की कृपा प्राप्त हरने हेतु आठ नंबर वाला लेदर का जूता आठ बार “ॐ सूर्यपुत्राय नम:” 
    कहकर शनि का दान मांगने वाले को दें।
  • ऊपरी बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए काले घोड़े को शुक्रवार के दिन 1 किलो काले चने खिलाएं 
    और शनिवार के दिन उसके पिछले दाएं पैर की नाल अपने घर के बाहर “यू” आकार में टांग दें।
  • अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो किसी अंधे विद्यार्थी को फीस के पैसे, वस्त्र और स्कूल की 
    किताबें दान करें।
  • बुरी नजर से राहत पाने के लिए पीड़ित के सिर पर सात बार नींबू उलटा फेरें और एक चाकू से 
    सिर से पैर पर धीरे-धीरे स्पर्श करते हुए उस नींबू को काट दें। शाम होते तक दोनों टुकड़ों को बाहर फेंक दें।
  • शनि की ढैय्या से राहत पाने के लिए 1 किलो काले चने रातभर पानी में भिगोकर रखें, सुबह उस 
    बर्तन में अपना चेहरा देखकर वह पानी पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें और काले चने काले घोड़े को खिला दें।
  • घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल में 1 किलो आलू की सब्जी 
    और पूरियां तलकर, विकलांगों और गरीबों को दान करें।
  • मनोनुकूल ट्रांसफर पाने के लिए सूर्य को लगातार 22 दिनों तक तांबे के बर्तन से जल दें और 
    लाल मिर्च के 22 दाने पानी में डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • लगातार होने वाले सिरदर्द और वायरल बुखार से मुक्ति पाने के लिए पानी से भरा हुआ नारियल 
    सिर पर से उलटा घुमाकर शिवलिंग के पास जाकर फोड़ दें।
  • कोर्ट कचहरी के मुकद्दमे जीतने के लिए घर का मंदिर उत्तर-पूर्वी दिशा में बनाकर मुकद्दमे से जुड़ी 
    सभी फाइलें वहीं रख दें। अगर आप सही हैं तो परिणाम आपके ही पक्ष में आएंगे।
  • अपने मनोनुकूल विवाह करने के लिए केले की जड़ को एकादिशी के दिन ॐ नमो वासुदेवाय नम: 
    मंत्र का 108 बार जाप कर ताबीज रूप में बुधवार के दिन अपने गले में धारण करें।
  • मंगली दोष निवारण हेतु मंगलवार के दिन वटवृक्ष पर मीठा दूध चढ़ाएं और भीगी मिट्टी को तिलक 
    स्वरूप चढ़ाएं। मंगलवार को मसूर की दाल, सलाद में टमाटर, गाजर, चकूंदर आदि लाल रंग 
    की चीज़ों का सेवन करें; खाने में गुड खायें और हनुमान जी को लाल चोला अर्पण करके पानी वाला
     नारियल चढाये, जो इच्छा हो, प्रार्थना करे; इससे मंगल का अशुभ प्रभाव शुभ में परिवर्तित होगा।
  • दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए पुरुषों को दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में पुखराज और बाएं हाथ की 
    छोटी अंगुली में पांच रत्ती का मोती, चांदी में जड़वाकर बुधवार के दिन पहनें। इसके अलावा नित्य 
    एक माला “ॐ श्रीं श्रियै नम:” का जाप करें।
  • सांस संबंधी बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए मूंगा, पन्ना और मोती संयुक्त रूप से अपनी अनामिका 
    अंगुली में धारण करें।
  • मोटापा कम करने के लिए रांगा धातु की अंगूठी दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनने से मोटापा 
    नहीं बढ़ता।
  • लक्ष्मी आगमन के लिए अपने मकान के बाहर कौड़ियों का तोरण बनवाकर बाहर लटका दें, इससे 
    बुरी नजर और ऊपरी हवाएं दूर रहती हैं
  • साथ ही साथ लक्ष्मी के आगमन के द्वार खुलते हैं।
  • संतान सुख प्राप्ति हेतु दाएं हाथ की तर्जनी में बृहस्पतिवार के दिन छ: रत्ती का पुखराज धारण करें।
  • रात में सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक रुपये का सिक्का रख लें। अब अगले दिन सुबह 
    उठकर सिक्के के साथ कुछ पैसे और मिलाकर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। 
    ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से व्यक्ति को निजात मिल सकती है। साथ ही, 
    यह टोटका आपके बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकता है और इससे जीवन में तरक्की हासिल 
    होने लगती है। माना जाता है कि तकिए के नीचे एक रुपये का सिक्का रखकर सोने से नकारात्मकता
     दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आने लगती है
  • कारोबार और करियर में दोगुनी तरक्की हासिल करना चाहते हैं, तो शाम के समय माता लक्ष्मी की
     पूजा करने के साथ-साथ तुलसी के पास एक चौमुखी दीया जरूर प्रज्वलित करें। साथ ही, 
    इस दीपक में एक रुपये का सिक्का डाल दें। इस उपाय को करने से कारोबार में दोगुनी तरक्की
     प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, तुलसी के
     पौधे के पास चौमुखी दीपक जलाना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से घर में चल रहे वाद-विवाद
     भी दूर होने लगते हैं और परिवार के बीच का प्रेम बढ़ता है। मान्यता है कि चौमुखी दीपक में एक रुपये
     का सिक्का डालकर जलाने से परिवार के सदस्यों के करियर में सफलता के लिए कई नए द्वार खुलने
     लगते हैं। साथ ही, इससे घर में सौभाग्य का आगमन होता है।