घर में समृद्धि
घर में समृद्धि
May 30, 2019
घर में समृद्धि लाने के लिए, वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। मुख्य रूप से, घर को साफ-सुथरा और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखना, सही दिशा में दीपक जलाना, और घर में कुछ विशेष पौधे लगाना समृद्धि को आकर्षित करने में मदद कर सकता है कांच का बर्तन घर के प्रवेश द्वार के पास पानी से भरा कांच का बर्तन रखें जिसमें खशबू वाले ताजे फूल रखें। इससे घर में सकारात्मकता आएगी। आपको मार्केट में कांच के फ्लावर पॉट आसानी से मिल जाएंगे। इनमें खुशबूदार फूल रखकर आप प्रवेश द्वार पर सजा सकते हैं। माला घर में सकारात्मक ऊर्जा आए, इसके लिए स्वयं अपने हाथों से एक माला बनाकर प्रवेश द्वार पर बांध दें। यह माला पीपल, आम या अशोक के पत्तों की होनी चाहिए। वास्तु की दृष्टि में ये तीनों प्रकार के पत्ते नकारात्मकता को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं। देवी लक्ष्मी शायद आपने कभी ध्यान भी दिया हो, बहुत से लोग होते हैं घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है। लक्ष्मी जी के पैर लक्ष्मी जी की तस्वीर के अलावा प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनाएं। इन्हें आप सिंदूर से बना सकते हैं। इससे घर में समृद्धि आती हैं। शुभ लाभ लक्ष्मी पद्म-चिह्न के साथ सिंदूर से द्वार के दोनों ओर ‘शुभ लाभ’ भी लिखें। इससे घर बुरी नजरों से बचा रहता है और रोग कम होते हैं। स्वास्तिक प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है। स्वास्तिक चिह्न को भी सिंदूर के प्रयोग से बना सकते हैं। इन शुभ चिह्नों को सिंदूर से बनाना ही शुभ फल देता है। कुछ खास बातें चलिए अब आपको प्रवेश द्वार से जुड़े कुछ छोटे-छोटे टिप्स बताते हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक सिद्ध होंगे। पहली बात, अपने घर के मुख्य दरवाजे को अन्य दरवाजों से बड़ा रखें। यह दरवाजा दोनों तरफ खुलने वाला होना चाहिए। दरवाजे के खुलने की दिशा ऐसा कहा जाता है कि दरवाजे का दोनों तरफ क्लॉकवाइज में खुलना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के लिए इस्तेमाल की गई लकड़ी अच्छी क्वालिटी की हो, इसका भी ध्यान रखें। ख़राब क्वालिटी की लकड़ी से घर का वास्तु बिगड़ सकता है। इस बात का रखें ख्याल सबसे महत्वपूर्ण बात, घर के दरवाजे जब खोले जाएं तो उसमें आवाज ना हो। ये आवाज घर में नकारात्मकता लाती है। दरवाजों से आवाज आने की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराएं। रोशनी प्रवेश द्वार पर हमेशा अच्छी रोशनी होनी चाहिए। इससे लोग आपके घर के प्रवेश द्वार को अच्छे से देख सकते हैं। इसलिए अपने प्रवेश द्वार पर कुछ चमकदार रोशनी लगाएं। ध्यान देने योग्य बात आखिरी एवं ध्यान देने योग्य बात... अपने घर के प्रवेश द्वार पर सुन्दर नाम-पट्टी (नेम प्लेट) लगाएं। इससे घर में सकारात्मकता आती है। नाम-पट्टी में अपना नाम सादगी से लिखवाएं ताकि वह आसानी से पढ़ा जा सके।
Translate
